फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   station had reached around

आए थे घूमने पहुंच गए थाने

Sat, 09 Apr 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Sat, 09 Apr 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
station had reached around
पुलिस - फोटो : file photo

पानीपत से घूमने आए एक परिवार की उस समय फजीहत हो गई जब परिवार की एक महिला को एक दुकानदार ने चश्मा और लिपस्टिक उठाते हुए पकड़ लिया। सूचना पर अर्द्धकुंभ थाना पुलिस चोरी की आशंका में सभी को थाने ले आई। छानबीन करने और महिला की ओर से माफीनामा देने पर उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम लक्ष्मणझूला भ्रमण के दौरान यात्रियों के दल में शामिल एक महिला ने सामान देखने के बहाने एक चश्मा और लिपस्टिक चुपके से उठा ली। उसे ऐसा करते दुकानदार ने देख लिया। दुकानदार ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को एकत्रित कर कर लिया और महिला करतूत बताई। लक्ष्मणझूला अर्द्धकुंभ थाना से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनाक्रम सुनने के बाद महिला समेत पूरे परिवार को थाने ले आई।
विज्ञापन


दुकानदार भी थाने पहुंच गया और चोरी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग करने लगा। परिवार के अन्य सदस्यों ने दुकानदार से माफी मांगी बताया कि वह सभ्य परिवार से है। उन्हें गलतफहमी हो गई है। काफी जद्दोजहद के बाद महिला ने माफीनामा लिखकर दिया और दुकानदार ने भी माफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया परिवार में पांच पुरुष, चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे, जो पानीपत से यहां घूमने आए थे। पानीपत पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटाई गई। परिवार के आपराधिक गतिविधि में शामिल में नहीं होने की पुष्टि होने पर हिदायत देकर छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed