फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   found dead body in jungle

जंगल में लटका मिला युवक का शव

Sat, 26 Dec 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sat, 26 Dec 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
found dead body in jungle

लक्ष्मझूला-बैराज मार्ग के किनारे जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस प्रथमदृष्टया मामले को आत्महत्या मान रही है। शव को कब्जे में लेकर हरिद्वार पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम मार्ग किनारे स्थित जंगलात गेस्ट हाउस के पीछे जंगल में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया गया कि शव युवक का है और उसकी उम्र 25 वर्ष के आसपास होगी। छानबीन करने पर शव के पास से ऐसा कोई सुराग नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो पाती।
विज्ञापन


शव के पास पानी की एक खाली बोतल पड़ी हुई मिली। उपनिरीक्षक विवेक राठी ने बताया कि शव सफेद रंग के कपड़े के फंदे से लटका हुआ था। युवक के शरीर पर लाल रंग की शर्ट और काली पैंट है। पांव में जूते चप्पल नहीं है। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल पर छानबीन करने पर किसी तरह की अनहोनी नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पेड़ पर शव लटका मिला वह ढलान पर है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आसपास के थाना चौकियों में वायरलेस से संदेश प्रसारित कर दिया है। यदि कोई गुमशुदगी दर्ज हो तो लक्ष्मणझूला थाने से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed