{"_id":"17cac950205ed267ea7324c6741a48cb","slug":"fetching-caudht-smuggling-14-cattle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी कर लाए जा रहे 14 मवेशी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करी कर लाए जा रहे 14 मवेशी पकड़े
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवध के लिए पहाड़ से तस्करी कर एक ट्रक में निर्ममता से बांधकर लाए जा रहे 14 बैल पुलिस ने बरामद किए हैं। दम घुटने के कारण एक बैल की मौत हो गई। चेकिंग के डर से तस्कर वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान गूलर चौकी पुलिस ने मवेशी तस्करी का भंडाफोड़ किया। बताया जा रहा है चेकिंग के दौरान किसी ने सूचना दी कि चौकी से पीछे करीब 20 मीटर के फासले पर हाईवे किनारे एक ट्रक खड़ा है, जिसमें कुछ मवेशियों को जबरदस्ती ठूंसकर रस्सियों से बेरहमी से बांधा गया है।
विज्ञापन
तत्काल हरकत में आई पुलिस ने लावारिस हालत में खड़े ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक में निर्ममता से बंधे 14 बैल को आजाद किया। गूलर चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह चौहान ने बताया कि बैलों को बेरहमी से बांधा गया था, जिससे एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। 13 बैल में से चार बैल ग्रामीणों को सौंप दिए गए हैं। अन्य बैलों को सुरक्षित संरक्षण में देने की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के डर से फरार तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन