{"_id":"584328644f1c1b8476de5ae6","slug":"bike-thief-climbed-arm-nine-bikes-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर चढ़ा हत्थे, नौ बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर चढ़ा हत्थे, नौ बाइक बरामद
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।
Updated Sun, 04 Dec 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
डोईवाला कोतवाली में वाहन चोर गिरोह से बरादम दुपहिया वाहन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों से बाइक चुराने वाला एक शातिर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दून और डोईवाला के समीपवर्ती क्षेत्रों चोरी नौ बाइक बरामद की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एसपी देहात ने वाहन चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ईनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस के मुताबिक बीते 21 नवंबर को कुडकावाला निवासी ताहिर की बाइक पीएनबी डोईवाला के सामने से चोरी हो गई थी। कोतवाली पुलिस टीम गठित कर छानबीन में जुटी थी। शुक्रवार रात पुलिस को चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़े शातिर ने वाहन चोरी का जुर्म कबूला।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक देहात श्वेता चौबे ने पत्रकारवार्ता में बताया कि गिरफ्तार वाहन चोर के कब्जे से चोरी नौ बाइक बरामद हुई हैं। आरोपी शहजाद पुत्र अफजल निवासी गोपालपुर थाना मंडावली, जिला बिजनौर (उत्तरप्रदेश) हाल निवास नई बस्ती कुडकावाला, डोईवाला का रहने वाला है। शहजाद कई महीने से पुलिस को छका रहा था।
विज्ञापन
बीती रात राजकीय महाविद्यालय के समीप चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ गया। एसएसपी दून की ओर से पुलिस टीम में शामिल वरिष्ठ उपनिरीक्षक लक्ष्मण कठैत, हरविंद्र सिंह, सुरेश रमोला और विपिन सैनी को ढाई और एसपी देहात ने डेढ़ हजार की धनराशि से सम्मानित किया।