फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ATM robbery attempt caught red handed

एटीएम लूट का प्रयास करते रंगे हाथ दबोचा

Tue, 10 May 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 10 May 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
 ATM robbery attempt caught red handed
टूटा पड़ा एटीएम - फोटो : amar ujala

शहर के व्यस्ततम हीरालाल मार्ग पर रुपये लूटने के इरादे से बैंक के एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर रहे एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद हुए हैं। संबंधित धारा में केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन


हीरालाल मार्ग पर आबादी के बीच यूको बैंक का एटीएम है। बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के एटीएम से तोड़फोड़ करने जैसी आवाज सुनाई दी। पड़ोस में रहने वाले लोग शोर सुनकर बाहर निकले तो दंग रह गए। एक युवक एटीएम मशीन को किसी भारी वस्तु से क्षतिग्रस्त कर रहा था। एटीएम लूट का प्रयास देख लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


आननफानन में पुलिस पहुंची और रुपये लूटने की नीयत से एटीएम मशीन तोड़ रहे युवक को दबोच लिया। पुलिस ने उसकी पहचान विजय मोहन पुत्र दिगंबर सिंह निवासी गली नंबर पांच, शांति नगर के रूप में कराई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आरोपी पर भादंसं की धारा 380, 511, 427 के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed