फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   नव वर्ष पर कैंपों में शराब व डीजे बजाने पर पुलिस ने लगाई रोक

नव वर्ष पर कैंपों में शराब व डीजे बजाने पर पुलिस ने लगाई रोक

Tue, 25 Dec 2018 02:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
नव वर्ष पर कैंपों में शराब व डीजे बजाने पर पुलिस ने लगाई रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती। नववर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाले जश्न, शराब पार्टी और म्यूजिक पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कसरत शुरू कर दी है। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने राफ्टिंग कारोबारियों के साथ बैठक करते हुए कैंपों में शराब व डीजे के प्रयोग पर सख्त पाबंदी लगाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को लक्ष्मणझूला थाना परिसर में थाना प्रभारी महेश्वर प्रसाद पूर्वाल ने राफ्टिंग व्यवसायियों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने नव वर्ष पर कैंपों में शराब पर पाबंदी व देर रात तक डीजे का प्रयोग न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर की रात्रि को सभी कैंपों में शराब के इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा कैंप संचालक नववर्ष पर रात्रि दस बजे तक ही डीजे का प्रयोग कर सकते हैं। अगर किसी भी कैंप में रात दस बजे के बाद डीजे का प्रयोग करता पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने कैंप संचालकों को अपने कर्मचारियों के सत्यापन और कैंप में आने वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं। ताजा निर्देशों के मुताबिक कैंप संचालकों को उनके यहां आने वाले आगंतुकों का रिकार्ड एक साल तक अनिवार्य रूप से रखने को कहा गया है। इस अवसर यमकेश्वर कैंप रिजोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक बडोनी, दीपक, राजकुमार, मनोज कुमार, राजपाल रावत, राहुल, नितिन रावत, गौरव राणा, सोमी भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed