फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   एसडीएम से अभद्रता, मुकदमा दर्ज

एसडीएम से अभद्रता, मुकदमा दर्ज

Thu, 16 May 2019 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम से अभद्रता, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ऋषिकेश प्रेमलाल से अभद्रता का मामला सामने आया है। इस मामले में एसडीएम ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

उप जिलाधिकारी प्रेमलाल ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार बुधवार शाम करीब चार बजे एसडीएम अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। इसी बीच एक व्यक्ति उनके पास जमीन संबंधी मामला लेकर पहुंचा। वह व्यक्ति अपनी समस्या बता रहा था। इसी दौरान पीछे खड़े दिलाराम रतूड़ी नामक शख्स ने एसडीएस से बहस शुरू कर दी और बेवजह उलझने लगा। दिलाराम का उक्त जमीन संबंधी मामले में कोई पक्ष भी नहीं था। इसके बावजूद वह मामले में लगातार दखल दे रहा था। एसडीएम ने उसे समझाना चाहा, तो वह अभद्रता करने लगा और तेज आवाज में बातें करने लगा। हालांकि इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी दिलाराम रतूड़ी निवासी भैरो मंदिर वाली गली के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और एसडीएम से अभद्रता करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed