फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज, 13 घायल

खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज, 13 घायल

Mon, 13 May 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज, 13 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। देहरादून कुआंवाला हाईवे पर रविवार सुबह रोडवेज बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बस सवार 13 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची आपातकालीन एंबुलेंस सेवा की मदद से घायलों को कैलाश अस्पताल दून भिजवाया गया। उपचार के बाद नौ को छुट्टी दे दी गई। बस देहरादून से गोपेश्वर जा रही थी।
विज्ञापन

परिवहन निगम की बस रविवार सुबह देहरादून से गोपेश्वर के लिए सवारियां लेकर जा रही थी। बस में करीब 32 सवारियां बैठी थीं। कुआंवाला हाईवे पर ओवरटेक करते हुए बस एक खराब खड़े हुए टकराई गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने आपातकालीन एंबुलेंस सेवा और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि बस में सवार 32 लोग सवार थे। इनमें 13 घायल हो गए थे। सभी घायलों को कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद नौ को छुट्टी दे दी गई है जबकि चार लोगों का उपचार चल रहा है। दुघर्टना में महेशचंद (33) पुत्र घनानंद निवासी जोशीमठ, मंजू नेगी (50) पत्नी हुक्मसिंह निवासी हरर्बटपुर देहरादून, धर्मानंद (53) पुत्र गुणानंद निवासी उखीमठ रुद्रप्रयाग, खुशी (8) पुत्री दिनेश नेगी नागधार चमोली, तानसी (5) पुत्री दिनेश नेगी, उम्मेद सिंह (62) पुत्र स्व. हयात सिंह निवासी रुद्रप्रयाग, राकेश मोहन (47) पुत्र जसपाल निवासी श्रीनगर, गुड्डी देवी (51) पत्नी एमएस नेगी निवासी गोपेश्वर, रमेशचंद देवली (59) पुत्र हरिप्रसाद निवासी मोती बाजार देहरादून, आनंद प्रसाद (51) पुत्र सुरेंद्र प्रसाद निवासी रुद्रप्रयाग, गुरमुख सिंह (32) निवासी डोईवाला और एमएस नेगी (55) निवासी गोपेश्वर घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed