फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ऋषिकेश: ड्यूटी कर घर लौट रहा युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज

ऋषिकेश: ड्यूटी कर घर लौट रहा युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज

Thu, 11 Apr 2019 07:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 07:06 AM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश: ड्यूटी कर घर लौट रहा युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अंतगर्त काम पर गया एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इस मामले में युवक के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। सर्वहारानगर निवासी राकेश कुमार के अनुसार उनका पुत्र अमित कुमार (20) बिजली का काम करता है। बीते छह अप्रैल को वह सुबह घर से विपिन पंवार नामक व्यक्ति के साथ काम पर गया था।


अमित ने किसी मकान में वायरिंग करने की बात बताई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। इस बारे में विपिन पंवार से पता चला कि छह अप्रैल को उसने अमित को 450 रुपये मजदूर दी थी। पांच बजे वह काम पर से चला गया था। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed