{"_id":"5ca3bbd3bdec22141f00f0e6","slug":"51554234323-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अवैध असलहों सहित एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन अवैध असलहों सहित एक गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। रानीपोखरी पुलिस ने तीन अवैध असलहे रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रानीपोखरी थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के तहत क्षेत्र में संदिग्ध व अवैध शस्त्रों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस टीम ने झीलवाला डांडी के समीप चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से नजर आया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल 7.65 बोर, एक रिवाल्वर और एक बंदूक (सिंगल बैरल) 12 बोर सहित चार जिंदा कारतूस 12 बोर के बरामद हुए।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान भगवान सिंह चौहान (45) पुत्र शूरवीर सिंह चौहान निवासी ग्राम डाडी थाना रानीपोखरी, देहरादून के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व झीलवाला के जंगल से 12 बोर की एक बंदूक व एक पिस्टल मिली थी, जिसे वह जंगल में शिकार करने, खेतों से जंगली जानवरों को भगाने के लिए प्रयोग करता है। इसके अलावा उसके बताया कि रिवाल्वर उसके घर पर कई वर्षों से रखी हुई थी। आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है।
विज्ञापन