{"_id":"5c9e7c92bdec221464537871","slug":"31553890450-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक पर अभ्रदता का आरोप, थाने में काटा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अध्यापक पर अभ्रदता का आरोप, थाने में काटा हंगामा
विज्ञापन
छात्राओं ने अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। राजकीय इंटर कॉलेज रायवाला की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में कार्यक्रम अधिकारी पर छात्राओं ने अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। शुक्रवार को रायवाला थाने पहुंचे छात्र-छात्राओं का आरोप है कि उन्हें सारी रात खुले मैदान में गुजारने को मजबूर किया गया। इस घटना से आक्रोशित छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने रायवाला थाने में जमकर हंगामा काटा और कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात एसएसएस कैंप में 38 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 17 छात्राएं और 21 छात्र शामिल थे। शिविर में नियमित कार्यक्रम के तहत समापन से एक दिन पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी। इसके तहत सभी छात्र-छात्राएं डीजे की धुन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान शिविर के कार्यक्रम अधिकारी वहां पहुंचे और विद्यार्थियों से अभद्र व्यवहार व टिप्पणी करने लगे। इसके बाद छात्र-छात्राएं जब कमरे में सोने को लिए गए तो कार्यक्रम अधिकारी और छात्र-छात्राओं के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान शिक्षक ने दो छात्राओं को थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन
विवाद के बाद अध्यापक ने सभी छात्र और छात्राओं को कमरे से बाहर निकाल दिया, जिसके कारण छात्र-छात्राओं को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ी। सुबह होते ही छात्र-छात्राओं ने पूरे प्रकरण की जानकारी अपने अभिभावकों को दी। इसके बाद अभिभावक विद्यालय पहुंचे। अभिभावकों ने आरोपी कार्यक्रम अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की। इसी बीच थाने पहुंचे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को आरोपी के खिलाफ विभागीय स्तर पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं और अभिभावकों द्वारा दी गई शिकायत की कॉपी उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। अधिकारियों के निर्देश पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
- एलएस यादव, प्रधानाचार्य, राइंकॉ रायवाला
अभिभावकों की शिकायत पर शिक्षक को थाने में बुलाया गया था। आरोपी शिक्षक ने छात्राओं को थप्पड़ जड़ने को लेकर लेकर माफी मांग ली है। इसके बाद प्रधानाचार्य की ओर से विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
- विक्रम सिंह नेेगी, एसआई थाना रायवाला