फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   तलवार से हमलाकर दिव्यांग को किया घायल

तलवार से हमलाकर दिव्यांग को किया घायल

Fri, 21 Dec 2018 02:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
तलवार से हमलाकर दिव्यांग को किया घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। मामूली बात पर एक व्यक्ति ने दिव्यांग दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल दुकानदार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। कोतवाली के अंतर्गत मारखम ग्रांट के झबरावाला गांव का दिव्यांग प्रदीप सिंह परचून की दुकान चलाता है। झबरावाला गांव निवासी परमजीत सिंह ऊर्फ पम्मा पुत्र स्व. मोहन सिंह वहां पहुंचा और बहस करने लगा। आवेश में आकर परमजीत घर से तलवार लेकर आ गया और प्रदीप सिंह पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

दुकान के समीप मौजूद कुछ लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया। आरोपी परमजीत दुकानदार प्रदीप को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। घायल प्रदीप ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला पहुंचकर उपचार कराया और कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने परमजीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली के उपनिरीक्षक दिनेश सती ने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed