{"_id":"5c97e446bdec222dc9130444","slug":"201553458246-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट करने से हुई थी बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट करने से हुई थी बच्चे की मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। 10 मार्च को रानीपोखरी स्थित चिल्ड्रन होम एकेडमी स्कूल के छात्र की मौत मारपीट करने के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रानीपोखरी पुलिस ने छात्र के पिता जपटू यादव की तहरीर के आधार पर स्कूल के दो प्रबंधक प्रवीण और कालेव, वार्डन अजय कुमार सहित चिल्ड्रन होम एकेडमी के अज्ञात छात्रों के खिलाफ हत्या और वारदात के साक्ष्य छुपाने का मुकदमा पंजीकृत किया है। एसएसपी नवेदिता कुकरेती ने मामले की विवेचना थानाध्यक्ष पीडी भट्ट को सौंपी है।
थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार छात्र की मौत से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी। बुरी तरह से पिटाई होने के कारण उसके शरीर के अंदरूनी हिस्सों में काफी चोटें आई थी। इस मामले में कुछ छात्रों की भूमिका भी संदिग्ध है। पूछताछ करने के बाद ही पता लग पाएगा कि बच्चे को किस-किस ने पीटा।
बता दें कि रानीपोखरी के चिल्ड्रन होम एकेडमी में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र वासु यादव पुत्र जपटु यादव निवासी विवेकानंद कुष्ठ आश्रम हापुड़ रोड मेरठ उत्तर प्रदेश की 10 मार्च को तबीयत बिगड़ गई थी। जौलीग्रांट अस्पताल में इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया था। स्कूल प्रशासन ने छात्र का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद स्कूल परिसर में दफना दिया था। मामला मीडिया में आया तो 14 मार्च को बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष उषा नेगी ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया। स्कूल में व्यवस्थाओं की बदइंतजामी देख कर उन्होंने स्कूल प्रशासन को फटकार भी लगाई थी।