फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   सीओ का घेराव करने के बाद पति को किया गिरफ्तार

सीओ का घेराव करने के बाद पति को किया गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2019 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
सीओ का घेराव करने के बाद पति को किया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। रायवाला में नवविवाहिता अर्चना चौहान (24) की मौत के मामले में परिजनों द्वारा सीओ वीरेंद्र सिंह रावत का घेराव करने के बाद पुलिस ने आरोपी पति अभिषेक चौहान पुत्र अमर सिंह चौहान निवासी प्रतीत नगर रायवाला को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि रायवाला खांडगांव निवासी यशपाल सिंह की तहरीर के आधार पर मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को प्रतीत नगर के शिवालिक कांपलेक्स स्थित उसकी दुकान से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले रायवाला के चंद्रबदनी स्थित ससुराल में विवाहिता अर्चना चौहान (24) की मौत के मामले में मायके वालों ने सीओ का घेराव किया था। इस दौरान मृतक अर्चना के पिता यशपाल नेगी व अन्य परिजन खांडगांव के करीब तीन दर्जन ग्रामीणों के साथ सीओ कार्यालय पहुंचे। यहां सीओ वीरेंद्र सिंह रावत का घेराव करते हुए अर्चना की हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगाया। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इस पर सीओ ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इस दौरान ग्राम प्रधान उदीना नेगी, पूर्व प्रधान विमला नेगी, रविंद्र नेगी, शंकर दयाल धनै, सोबन सिंह नेगी, पार्षद राकेश मियां, धनजीत धनै, कपिल गुप्ता, अजयपाल, प्रेम नेगी, कुंवर सिंह नेगी, शांति देवी, अनिता नेगी, प्रकाशी देवी, गीता देवी, मीना नेगी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन


क्या है मामला
पांच अप्रैल को ग्रामसभा रायवाला में चंद्रबदनी कॉलोनी निवासी अर्चना चौहान पत्नी अभिषेक चौहान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इसको ससुराल पक्ष के लोग आत्महत्या बता रहे हैं। जबकि मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने यशपाल नेगी की तहरीर के आधार पर अर्चना के पति अभिषेक, सास मासंती देेवी, ससुर अमर सिंह, ननद अभिलाषा व अनामिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अर्चना की शादी 30 जून 2018 को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते सीओ
अभी तक मृतका के पति अभिषेक चौहान के खिलाफ ही सबूत इकट्ठा हो पाए हैं। लिहाजा केवल एक गिरफ्तारी हुई है।
वीरेंद्र सिंह रावत, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed