फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   गंगा में बहा गाजियाबाद का युवक

गंगा में बहा गाजियाबाद का युवक

Sat, 30 Mar 2019 01:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
गंगा में बहा गाजियाबाद का युवक
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला के गोवा बीच में गंगा स्नान करने के लिए पहुंचा गाजियाबाद का युवक बह गया। पुलिस ने देर शाम तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता न चल सका। थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि इंदिरापुरम, मक्कनपुर, गाजियाबाद, यूपी निवासी 20 वर्षीय सौरभ नागर पुत्र जयप्रकाश नागर कक्षा 12वीं का छात्र है। बीते गुरुवार को वह अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ लक्ष्मणझूला क्षेत्र में घूमने पहुंचा था।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे वह साथियों के साथ गोवा बीच के पास गंगा में नहाने के लिए चला गया। इसी दौरान वह नहाते समय गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गया। दोस्तों की सूचना पर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के जवानों ने गंगा में युवक की तलाश को सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कुछ पता न चल सका। पुलिस के अनुसार युवक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed