{"_id":"5c5c2a6ebdec222b6e16c983","slug":"191549544046-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड जमा कर कैमरा लेकर भागने वाला युवक दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधार कार्ड जमा कर कैमरा लेकर भागने वाला युवक दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
आधार कार्ड जमा कर कैमरा लेकर भागने वाले युवक को ढालवाला पुलिस ने बुधवार को कैमरे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 29 जनवरी को ढालवाला निवासी अभिषेक शर्मा से बहाने से कैमरा किराए पर ले गया था। इसके बाद से लापता हो गया था।
बीती 29 जनवरी को ढालवाला निवासी अभिषेक शर्मा किसी काम से बाहर गए हुए थे। उसी दिन उनके मोबाइल पर एक युवक का फोन आया था। युवक ने उनसे दो घंटे के लिए कैमरा किराए पर लेने की इच्छा जताई थी। अभिषेक शर्मा ने अपने बड़े भाई शिवेश शर्मा से आधार कार्ड लेकर कैमरा देने को कहा। युवक ने वैभव रावत नाम का आधार कार्ड तथा प्रतिघंटे के हिसाब से 200 रुपये देकर कैमरा किराए पर लिया था। दो घंटे से भी अधिक होने पर अभिषेक शर्मा ने युवक को फोन लगाया तो फोन बंद था। इसके बाद उन्होंने ढालवाला पुलिस से शिकायत की। साथ ही धोखाधड़ी की जानकारी फेसबुक पर शेयर की। इस पर उन्हें अलग-अलग जगह से फोन आने लगे थे। जिसमें उन्हें फेसबुक से पोस्ट हटाने के लिए अलग-अलग नंबरों से धमकियां दी गईं।
ढालवाला पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाने पर कथित फोन नंबर गंगानगर निवासी प्रत्यक्ष काला का निकला। इसके बाद बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रत्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से कैमरा बरामद कर लिया गया है।