फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   चंड़ीगढ़ लैब से आई रिपोर्ट, सही पाया गया वीडियो

चंड़ीगढ़ लैब से आई रिपोर्ट, सही पाया गया वीडियो

Thu, 16 May 2019 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
चंड़ीगढ़ लैब से आई रिपोर्ट, सही पाया गया वीडियो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

कैफे संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में चंडीगढ़ लैब से वीडियो की सत्यता की रिपोर्ट आ गई है। लैब टेस्ट में वीडियो को सही पाया गया है। उधर, शिकायतकर्ता शक्ति त्यागी ने आरोपी की ओर से लगातार सुलह के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। ऐसा न करने पर कैफे संचालित न करने की धमकी दी जा रही है।
बता दें, बीती पांच जनवरी को कनखल हरिद्वार निवासी शक्ति त्यागी की तहरीर पर थाना मुनिकीरेती पुलिस ने ईश्वर शुक्ला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, रंगदारी, भय दिखाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। शक्ति त्यागी ने पुलिस को एक घंटे की वीडियो फुटेज भी दी थी। फुटेज में ईश्वर शुक्ला स्वयं को पुलिस का आदमी तथा कैफे बंद कराने की धमकी दे रहा है। साथ ही कैफे संचालित करने की एवज में रकम भी मांग रहा है। इसके अलावा अपने उच्चाधिकारियों को भी रकम का हिस्सा देने की बात कह रहा है। इस मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता का मोबाइल चंडीगढ़ स्थित फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा था। इसकी रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। रिपोर्ट में है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ व एडिटिंग नहीं की गई है।
विज्ञापन

वहीं, शिकायतकर्ता शक्ति त्यागी ने बताया कि उन्हें आरोपी ईश्वर शुक्ला की ओर से लगातार मामले में सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोपी उन्हें लगातार सुलह न करने की दशा में कैफे बंद कराने की धमकी दे रहा है। इस भय से वह ऋषिकेश छोड़कर हरिद्वार में रहने को मजबूर है। शिकायतकर्ता के मुताबिक बृहस्पतिवार को वह इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस और डीजीपी से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चंडीगढ़ लैब से वीडियो की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें वीडियो को सत्य बताया गया है। रिपोर्ट में साफ है कि वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। अब दोनों पक्षों को बयान के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।
-नीरज रावत, विवेचक व चौकी इंचार्ज तपोवन चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed