{"_id":"5c9545a9bdec2214084cddbf","slug":"171553286569-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रम लोडर व बाइक की टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विक्रम लोडर व बाइक की टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। भानियावाला हरिद्वार रोड पर विक्रम लोडर और बाइक की आमने सामने की टक्कर होने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटनाक्रम के अनुसार होली के दिन बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे बाइक सवार एक युवक माजरी जीवनवाला की ओर से भानियावाला की ओर आ रहा था। भानियावाला तिराहे से कुछ दूरी हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रहे छोटा हाथी विक्रम से तेज गति सीधा बाइक से टकरा गई।
सूचना मिलते ही जौलीग्रांट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी महावीर सिंह रावत ने बताया कि आमने सामने की टक्कर में शिवा 17 पुत्र बालकिशन मूल निवासी गोंडा उत्तरप्रदेश हाल निवास अठूरवाला की मौत हो गई। होली के दिन पोस्टमार्टन नही होने के कारण शव मोर्चरी में रखवा दिया गया था। शुक्रवार को पंचनामा आदि की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दे दिया गया। पुलिस ने विक्रम लोडर कब्जे में ले लिया है। बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।