फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   संपति विवाद में सगे भाइयों में मारपीट

संपति विवाद में सगे भाइयों में मारपीट

Mon, 11 Mar 2019 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
संपति विवाद में सगे भाइयों में मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

संपत्ति विवाद को लेकर शनिवार देर रात चंदेश्वर नगर में सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में पिता-पुत्री को चोटें आई हैं।
जानकारी के मुताबिक गोल मार्केट ऋषिकेश में चाय का स्टॉल लगाकर परिवार का भरण पोषण करने वाले गिरीश राजभर (50) निवासी चंद्रेश्वरनगर के तीन छोटे भाई हैं। तीनों भाई गिरीश के साथ ही रहते हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात गिरीश अपना चाय का स्टॉल बंद कर घर लौटे तो संपत्ति को लेकर तीनों भाइयों में विवाद हो गया और लाठी डंडों से मारपीट हो गई। आरोप है कि गिरीश की बेटी ने बीच बचाव किया तो हमलावरों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। डंडे के प्रहार से गिरीश का सिर फट गया और गिरीश की बेटी निधि का हाथ लहूलुहान हो गया। कोतवाल रितेश साह ने बताया कि आरोपी दिनेश राजभर को हिरासत में लिया गया है। राजकुमार राजभर और बब्बन राजभर फरार हैं। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed