{"_id":"5c37a61bbdec22735318975e","slug":"161547150875-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करी के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा तस्करी के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नशा तस्करी के विरोध में चंद्रेश्वरनगर सुधार समिति के सदस्यों ने तहसीलदार के माध्यम से उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है। चंद्रेश्वरनगर सुधार समिति के सदस्यों ने तहसीलदार के माध्यम से उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। समिति सदस्य मोहन शर्मा ने बताया कि यहां श्मशान घाट सहित कई गलियां हैं, जहां स्मैक की पुड़िया बनाकर 800 रुपये तथा गांजा को 200 रुपये में बेचा जाता है। उन्होंने बताया कि यहां के नशे के सौदागर ऋषिकेश सहित देहरादून के राजपुर रोड, रायपुर, डोईवाला, भानियावाला, जौलीग्रांट, रायवाला, हरिपुरकलां, लक्ष्मणझूला आदि क्षेत्रों में अध्ययनरत छात्रों को स्मैक, गांजा, चरस बेचते हैं।
उन्होंने बताया कि सूखे नशीले पदार्थों की सप्लाई बरेली से करवाई जाती है। समिति के मुताबिक कई बार इस मामले को सक्षम अफसरों के समक्ष उठाया गया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ज्ञापन देने वालों में दिलीप कुमार, राजेश राजभर, मारकंडेय राजभर, सतीश राजभर, प्रमोद राजभर, महावीर प्रसाद, गोविंद सरकार, जितेंद्र सिंह कंडारी, राजकुमार निषाद, नरेंद्र, कैलाश चंद आदि उपस्थित रहे।