{"_id":"5d127bf58ebc3e3ce0095104","slug":"156149245114-rishikesh-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर से शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मंगेतर से शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। सिमलाट ग्रांट क्षेत्र की एक युवती के साथ उसके मंगेतर ने बहला फुसला कर शारीरिक संबंध बना लिए। जब शादी का समय नजदीक आया तो आरोपी ने दहेज की मांग कर डाली। दहेज न देने पर आरोपी युवक ने शादी करने से मना कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपी युवक उसके माता-पिता और मौसा के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कोतवाली के एसएसआई मनमोहन नेगी ने बताया कि युवती की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच के बाद पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करेगी।
उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते दिसंबर में उसकी रीति रिवाज के साथ सगाई हुई थी। विवाह आगामी अक्तूूबर माह में तय हुआ। इसी दौरान दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। आरोपी युवक ने बाहर घूमने के बहाने बुलाकर उसको अपनी होने वाली पत्नि बताकर जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद दहेज में कार और दस लाख की मांग शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि उसके माता पिता ने विवाह की सभी तैयारियां करनी शुरू कर दिया दी हैं। अब आरोपी शादी करने से मुकर रहा है।