फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   बदमाशों का सुराग लगाने में नाकाम तीन थानों की पुलिस

बदमाशों का सुराग लगाने में नाकाम तीन थानों की पुलिस

Wed, 26 Jun 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों का सुराग लगाने में नाकाम तीन थानों की पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। निर्मल बाग वीरपुर खुर्द पशुलोक में सराफ व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी तीन थानों की पुलिस भी नहीं सुलझा पा रही है। शुरूआत में कोतवाली पुलिस मामले का खुलासा कर लेने का दम भर रही थी, लेकिन अब हालात ऐसे बन गए हैं कि पुलिस के लिए बदमाशों को पकड़ना नाकाम सा साबित हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि एक महीने से ज्यादा की अवधि बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ विफलता के सिवाय कुछ नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 19 मई की रात करीब 8:15 बजे साक्षी ज्वैलर्स के स्वामी वीरेंद्र सिंह चौहान पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। बदमाश सराफ को गोली मारकर एक किलो सोना लूटकर फरार हो गए। कोतवाली पुलिस की विफलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती ने खुद ऋषिकेश का दौरा किया। समीक्षा बैठक में मामले के खुलासे में हो रहे प्रयासों की रिपोर्ट तलब की। आखिरकार निर्णय लिया गया कि गोलीकांड का जल्द खुलासा करने के लिए ऋषिकेश कोतवाली, रायवाला और रानीपोखरी पुलिस संयुक्त अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

तीनों थानों की पुलिस सामूहिक रूप से मामले का खुलासा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। नतीजा यह है कि इस संयुक्त मुहिम को छह दिन बाद भी हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसी क्रम में पुलिस की ओर से शहर भर के होटलों और धर्मशालाओं में वारदात के दिन आने जाने वालों का ब्योरा भी खंगाला गया। असलियत यह है कि अभी तक पुलिस के हाथ ऐसा कोई सुराग नहीं लगा जिससे बदमाशों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इसलिए आधी अधूरी जानकारी देना उचित नहीं है। कोई भी सुराग मिलने पर बताया जाएगा। फिलहाल अभी खुलासा नहीं किया जा रहा है।
- वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed