{"_id":"5cf822aabdec2207087156e4","slug":"155976566915-rishikesh-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल पर चढ़ा युवक फिसलकर गिरा, गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विद्युत पोल पर चढ़ा युवक फिसलकर गिरा, गंभीर घायल
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बनखंडी में एक युवक बिना विभाग की अनुमति के विद्युत पोल पर चढ़ कर तार ठीक करने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को स्थानीय लोगों ने राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
बुधवार को बनखंडी की गली नंबर चार पर एक 32 वर्षीय युवक विशाल जर्जर हो चुके विद्युत पोल पर चढ़कर तार ठीक करने लगा। इसी दौरान पोल पर चढ़ा युवक अपना संतुलन खो बैठा और पोल सहित जमीन पर गिर गया। यह देख आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। जैसे तैसे स्थानीय लोगों ने विशाल को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत खतरे से बाहर है।
कोट्स
मामला संज्ञान में है। युवक पोल पर केबिल बॉक्स को ठीक करने के लिए चढ़ा था। वह ऊर्जा निगम का कर्मचारी नहीं है। बृहस्पतिवार को युवक को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
- राजीव कुमार, उपखंड अधिकारी ऊर्जा निगम