{"_id":"5cec4032bdec22076357b417","slug":"155898685117-rishikesh-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार में लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। सोमवार तड़के एक कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार दो लोग सुरक्षित बच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के देहरादून लच्छीवाला मणिमाई मंदिर हाईवे पर सोमवार सुबह तड़के ढाई से तीन बजे के आसपास एक कार देहरादून से डोईवाला की ओर आ रही थी। संदिग्ध परिस्थितियों में कार में अचानक आग पकड़ ली। इस दौरान कार में सवार दो लोग सुरक्षित उतर गए। कार में सवार लोगों की ओर से सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाने में मदद की। आगजनी से कार पूरी तरह से जलकर स्वाह हो गई।
कोतवाल राकेश गुसांई ने बताया कि हरियाणा राज्य के पर्यटक देहरादून मसूरी आदि क्षेत्रों में घूमने के लिए आए थे। सुबह तड़के कार में संभवत: शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। कार में आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि पखवाड़े भर पहले भी थानो क्षेत्र में पर्यटकों से भरे एक टेंपो ट्रैवलर में आग लग गई थी। लगातार दो बार हुई आगजनी की घटना से पुलिस दोनों मामलों का संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रही है।