फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   पांच डग्गामार बसों को किया सीज

पांच डग्गामार बसों को किया सीज

Fri, 24 May 2019 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
पांच डग्गामार बसों को किया सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए विभिन्न राज्यों से ऋषिकेश पहुंचे पांच वाहनों को परिवहन विभाग ने परमिट शर्तों के उल्लंघन में सीज कर दिया, जबकि 41 वाहनों के चालान किए गए। एक वाहन को यात्राकाल के लिए प्रतिबंधित भी किया गया। बृहस्पतिवार को एआरटीओ डॉ. अनिता चमोला के नेतृत्व में चार धाम यात्रा मार्ग पर चलने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान कुल 41 वाहनों का चालान किया गया जबकि इनमें चार वाहन को सीज किया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ डॉ. अनिता चमोला ने बताया कि चालान की कार्रवाई में परमिट शर्तों का उल्लंघन तथा निजी वाहनों का व्यावसायिक प्रयोग किया जाना पाया गया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को एक बस चालक फरीदाबाद से ऋषिकेश ग्रीन कार्ड बनाने को पहुंचा था। यात्रा सूची और इंश्योरेंस के दस्तावेज मांगने पर वह उपलब्ध नहीं करा सका। पूछताछ में बस ड्राइवर ने बताया कि वह खाली बस लेकर यहां आया था, जिसे भरकर वह चार धाम जाने की तैयारी में था, जिसे अनधिकृत रूप से संचालित करने पर चालान कर यात्राकाल के लिए प्रतिबंधित किया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर बस ट्रांजिट कंपाउंड में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के कर्मी आशुतोष तिवारी ने एक पंजाब नंबर की बस को परमिट शर्तों का उल्लंघन करते पाया। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत रोटेशन अधिकारियों तथा परिवहन विभाग को दी। सूचना पाकर परिवहन विभाग से प्रवर्तन अधिकारी पंकज श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और पीबी-10एफवी-9730 को सीज किया। प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि बस के ग्रीन कार्ड में होलोग्राम नहीं लगा हुआ था। बॉर्डर पर भी सत्यापित नहीं था। इसके अलावा गलत यात्री सूची प्रस्तुत कर ग्रीन कार्ड बनवाया गया है। वहीं बस सवार मध्य प्रदेश के 26 यात्रियों को अन्य बस से चारधाम यात्रा के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed