{"_id":"5cae4c78bdec2213ed0cd086","slug":"141554926712-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ड्रन होम एकेडमी छात्र हत्याकांडः दिल पर गहरी चोट के कारण हुई थी वासु की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिल्ड्रन होम एकेडमी छात्र हत्याकांडः दिल पर गहरी चोट के कारण हुई थी वासु की मौत
Thu, 11 Apr 2019 06:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 06:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिल्ड्रन होम एकेडमी के छात्र वासु की मौत दिल पर गहरी चोट के कारण हुई थी। यह खुलासा बुधवार को बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने किया। उन्होंने बताया कि पिटाई के दौरान वासु के दिल पर गंभीर चोटें आई थीं। फिलहाल इस मामले में डीएम एसए मुरुगेशन की ओर से गठित जांच कमेटी चुनावी व्यस्तता के कारण अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप पाई है।
आयोग की अध्यक्ष ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ऐसे संस्थानों को जिन विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी होते हैं उन्हें भी गंभीर होना पड़ेगा। आयोग का काम संस्थानों में जाकर निरीक्षण करने का नहीं बल्कि सरकारी विभागों की निगरानी करना है। आयोग ऐसी घटनाओं का स्वत: संज्ञान लेकर व्यवस्था दुरुस्त करने की कोशिश कर रहा है। जिस तरह से चिल्ड्रन होम एकेडमी में वासु की हत्या की गई, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि वासु की मौत पिटाई के दौरान दिल पर गहरे जख्म होने से हुई थी।