फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   कार खाई में गिरी, चालक की मौत

कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Wed, 06 Feb 2019 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
कार खाई में गिरी, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्रांतर्गत चमेली मल्ली गांव के पास एक सेंटरो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना में वाहन चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल सिंह पुत्र बाग सिंह निवासी चमेली मल्ली गांव मुनिकीरेती के रूप में हुई है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे गूलर पुलिस चौकी को सूचना मिली की चमेली मल्ली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खाई से चालक को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को 108 आपातकालीन सेवा से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि गूलर चौकी से 12 किमी बॉसकटाल रोड पर चमेली मल्ली गांव का कमल सिंह अपनी कार नंबर डीएल3-सीएडी-8341 से ऋषिकेश आ रहे थे। अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें चालक के सिर पर गंभीर चोटें आई जबकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद से चमेली मल्ली गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed