फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   दुकान के ताले तोड़ मोबाइल, लैपटॉप चोरी

दुकान के ताले तोड़ मोबाइल, लैपटॉप चोरी

Wed, 17 Apr 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
दुकान के ताले तोड़ मोबाइल, लैपटॉप चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन

डोईवाला। क्षेत्र में मोबाइल दुकानों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। भानियावाला दुर्गा चौक में एक दुकान में बीती रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी कर लिए । सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जौलीग्रांट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी महावीर सिंह रावत ने बताया कि दुर्गा चौक के समीप दीपक कुुमार निवासी डोईवाला की मोबाइल फोन की दुकान है। सोमवार की शाम को वह दुकान बंद करके घर चले गए। मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने दुकान के ताले टूटने की सूचना दी ।
उन्होंने बताया कि दुकान में कीमती मोबाइल थे, जिन्हें चोर उड़ा ले गए। चोर खाली डिब्बे दुकान में ही छोड़ गए। इसके अलावा एक लैपटॉप और कुछ नकदी भी चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। कितने का माल चोरी हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है। पुलिस मामले को लेकर गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। बताया कि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोरों तक पहुंचाने का प्रयास पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी हुई थी चोरी
दो दिन पहले डोईवाला कोतवाली के हर्रावाला चौक पर एक मोबाइल फोन की दुकान के ताले तोड़ कर चोर लाखों के मोबाइल चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सप्ताह में दूसरी चोरी की घटना होने के पर दुकानदारों में खौफ बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed