फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   खाई में गिरी स्कूटी, युवक-युवती की मौत

खाई में गिरी स्कूटी, युवक-युवती की मौत

Sun, 24 Feb 2019 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी स्कूटी, युवक-युवती की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। देहरादून रोड पर सात मोड़ के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे स्कूटी सवार एक युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल रितेश शाह के अनुसार, मृतकों की पहचान 23 वर्षीय शुभम गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता निवासी चंद्रभागा और 20 वर्षीय गीता राजभर पुत्री अमरनाथ निवासी शीशम झाड़ी मुनिकीरेती के रूप में हुई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया हैै। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि शनिवार की देर शाम साढ़े पांच बजे देहरादून रोड पर सात मोड़ के समीप रानीपोखरी की ओर से आ रही एक स्कूटी यूके14ई-3547 अनियंत्रित होकर 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुुर्घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस की तीन टीमों ने गहरी खाई में उतरकर युवक और युवती के शव को बाहर निकाला। शवों को निजी वाहन से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


तीन घंटे तक चला रेस्क्यू अभियान
घटना करीब साढ़े पांच बजे की है। जैसे ही पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली तो कोतवाली व चीता पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई। जबकि दूसरी टीम ढालवाला के रास्ते खाई में उतरी। शव को बाहर निकालने में पुलिस टीम को तीन घंटे लग गए। अंधेरा होने के कारण पुलिस टॉर्च लेकर खाई में उतरी। जब टॉर्च से काम नहीं चला तो पुलिस को आग जलानी पड़ी। पुलिसकर्मियों ने खुद की जान जोखिम डालकर अंधेरे में ही रेस्क्यू चलाया। मृतक युवक और युवती के शव को पुलिस ने निजी वाहन से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस टीम का रेस्क्यू अभियान रात करीब साढ़े आठ बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed