फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ऋषिकेश: पौराणिक धर्मस्थल की छवि धूमिल करने का प्रयास

ऋषिकेश: पौराणिक धर्मस्थल की छवि धूमिल करने का प्रयास

Wed, 17 Apr 2019 09:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 17 Apr 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश: पौराणिक धर्मस्थल की छवि धूमिल करने का प्रयास
फाइल फोटो

संत समिति की ओर से धार्मिक स्थल को बदनाम करने वाले कुछ गैर सामाजिक तत्वों के खिलाफ कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। मंगलवार को समिति के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत के नेतृत्व में संत समाज से जुड़े लोगों ने कोतवाल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सोमेश्वर महादेव मंदिर के महंत रामेश्वर गिरी ने बताया कि कुछ गैर सामाजिक तत्वों की ओर से पौराणिक धर्म स्थल की छवि को धूमिल किया जा रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को आपत्तिजनक नाम देकर मंदिर की छवि को धूमिल करने को कोशिश हो रही है। इस प्रकार के षड़यंत्र के तहत धार्मिक स्थल को बदनाम किया जा रहा है। महंत रामेश्वर गिरी के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी जा रही है, इसका साधु समाज घोर निंदा करता है। इस मामले को लेकर संतों का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी के पास जाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कोतवाली प्रभारी से गैर सामाजिक तत्वों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर महंत हरिनारायणाचार्य, स्वामी ध्यान दास, महंत आनंद स्वरूप, राजेंद्र गिरि, प्रदीप गिरि, महंत निर्मलदास, महंत राधेशरण, महंत राकेशानंद सरस्वती, पार्षद अनिता रैना, सीमारानी, किशोर गौड़, रमेश अरोड़ा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed