फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Counting of votes: Candidates advising agents to be cautious

मतगणना : एजेंटों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे प्रत्याशी

Sat, 25 Jan 2025 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes: Candidates advising agents to be cautious
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iमतदान के बाद उम्मीदवारों ने लिया फीडबैक, जीत-हार पर किया मंथन
I
Iमतदान संपन्न हो जाने के बाद पार्टी व उम्मीदवारों ने मतदान का फीडबैक लेकर हार-जीत पर मंथन किया। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने मतगणना के लिए एजेंट भी तैयार किए। अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों ने चुनाव के दौरान एजेंटों को सतर्क रहने की सलाह दी।
I
Iमतदान के दूसरे दिन शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने चुनाव में हार-जीत के लिए गणित तैयार किए। बूथों पर तैनात अभिकर्ताओं से पोलिंग की जानकारियां ली और अपने पक्ष में मिले वोटों को आंकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

I
I
I
Iभाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी ने सभी एजेंटों से फीडबैक लिया। मतगणना के लिए टीम तैयार की और सुबह से ही मोर्चा संभालने के लिए दिशा-निर्देश दिए। चुनाव प्रभारी शमशेर सिंह पुंडीर, रामेश्वर लोधी, राजन गोयल, पुरुषोत्तम डोभाल मौजूद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iवहीं, कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सागर मनवाल ने भी नगर पालिका चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक कर चुनावी जानकारियां हासिल करने के बाद मतगणना की रणनीति तैयार की। सागर मनवाल ने कांग्रेस के सभी मतगणना एजेंटों को सतर्क रहकर गिनती करने की अपील की। वहीं, वार्ड सदस्य पदों के उम्मीदवारों ने भी समर्थकों के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचकर मतगणना के पास बनवाए।

I
I
I
I
I
Iमतगणना को ध्यानपूर्वक देखना है : शमशेर पुंडीर
I
I
I
Iआज होने वाली मतगणना को लेकर भाजपा नेताओं ने भानियावाला में एक बैठक का आयोजन किया। चुनाव प्रभारी शमशेर पुण्डीर ने मतगणना में मौजूद रहने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। शमशेर पुंडीर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी नियमों का पालन करते हुए मतगणना को ध्यानपूर्वक देखना है। वहीं भाजपा नेताओं ने प्रत्येक बूथ प्रभारी और अन्य कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया। बैठक में संपूर्ण रावत, राजकुमार राज, सुमेरचंद रवि, रविंद्र बेलवाल, राजेंद्र तडियाल आदि उपस्थित रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed