फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Corona virus errors were removed

कोरोना वायरस की भ्रांतियों को किया दूर

Mon, 10 Aug 2020 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Corona virus errors were removed
एम्स ऋषिकेश में कोरोना से बचाव एंव सतर्कता विषय पर आयोजित वेबीनार में भाग लेते विशेषज्ञ। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और पं.ललित मोहन शर्मा राजकीय महाविद्यालय के एमएलटी विभाग की ओर से कोरोना से बचाव एवं सतर्कता विषय पर कम्यूनिटी वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में विशेषज्ञों ने सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों में कोविड-19 को लेकर व्याप्त भय और भ्रांतियों का समाधान किया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत ने कहा कि कोविड-19 महामारी के इस भयावह दौर में जनसुरक्षा के लिए सामाजिक सहयोग व सहभागिता नितांत आवश्यक है। निदेशक एम्स ने आह्वान किया कि वह इस वक्त अपना पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करें। कहा कि सभी लोग हरहाल में मास्क का प्रयोग करें व सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें। उन्होंने अपील की कि लोग कोरोना को लेकर समाज में फैलाई जा रही तमाम तरह की भ्रांतियों से दूर रहें। सही समाधान व तथ्यों से रूबरू होने के लिए एम्स के आउटरीच सेल की ओर से चलाए जा रहे उन्नत भारत अभियान से जुड़ें।
विज्ञापन

बतौर मुख्य वक्ता पद्मविभूषण पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि प्रकृति व चिकित्सा विज्ञान के बीच समन्वय का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यदि हम पर्यावरण के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखेंगे तो प्रकृति के सहयोग से हम ऐसी महामारी में रोकथाम के उपाय कर सकते हैं। आउटरीच सेल के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार व डॉ. मुकेश बैरवा ने कोविड-19 के प्रति लोगों के सवालों के जवाब दिए और शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पीजी ऑटोनोमस कॉलेज के प्रो. गुलशन कुमार धींगरा, साफिया व अर्जुन पालीवाल ने तकनीकी रूप से सहयोग दिया। इस अवसर पर हिमांशु, निशांत, विवेक राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed