{"_id":"603d311c8ebc3ec39577e666","slug":"contractor-and-pwd-is-distributing-government-money-rishikesh-news-drn372352465","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की गुणवत्ता को लेकर लोनिवि के खिलाफ भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की गुणवत्ता को लेकर लोनिवि के खिलाफ भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। श्यामपुर भल्लाफार्म वार्ड नंबर 13 के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता को लेकर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। लोनिवि के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञामपन भेजा।
सोमवार को भल्ला फार्म श्यामपुर विकास समिति के अध्यक्ष बाल सिंह राणा के नेतृत्व में ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में एकत्रित हुए। गुस्साए ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने कहा कि लोनिवि ग्राम पंचायत श्यामपुर के भल्ला फार्म क्षेत्र में 1 करोड़ 79 लाख रुपये लागत से सड़कों का निर्माण कार्य कर रहा है, मगर विभाग के ठेकेदार जो कार्य किया कर रहे हैं, उसकी गुणवत्ता काफी घटिया है। सड़कों का निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है। ठेकेदार और विभाग मिलकर सरकारी धन का बंदरबांट कर रहे हैं। कहा सड़कों पर पहले से बिछा हाईफरसेज को तोड़े बिना ही उसके ऊपर केवल रेत डालकर टाइल्स बिछाई जा रही है। घटिया निर्माण कार्य के कारण यह सड़कें ज्यादा दिन नहीं चल पाएंगी। ग्रामीणों ने इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
इस मौके पर रणवीर राणा, जर्नादन प्रसाद थपलियाल, पुरुषोत्तमदत्त कुड़ियाल, महावीर उनियाल, जानकीप्रसाद राम रावत, गोविंद रावत, गुमान राणा, कृपाल राणा, विक्रम पंवार, सरबजीत शर्मा, वीर राणा, वीरेंद्र राणा, भगवान पंवार आदि मौजूद थे।