{"_id":"5f304b478ebc3e3d027e27c3","slug":"construction-of-contact-road-could-not-start-even-after-11-months-rishikesh-news-drn352680768","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया संपर्क मार्ग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया संपर्क मार्ग का निर्माण
विज्ञापन
प्रतीतनगर में पेयजल लाइन की टेस्टिंग के लिए खोदी गई सड़क।
- फोटो : RISHIKESH
रायवाला। विश्व बैंक पोषित पेयजल योजना की लाइन बिछाने के चलते प्रतीतनगर-रायवाला संपर्क मार्ग का डामरीकरण कार्य पूर्ण होने की अधिकारिक तिथि बीतने के 11 माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। बरसाती मौसम में जगह-जगह हुए खदान से आमजन की फजीहत हो रही है।
चार गांवों की करीब 30 हजार की आबादी के एक मात्र प्रतीतनगर-रायवाला सम्पर्क मार्ग का पांच करोड़ 98 लाख की लागत से डामरीकरण कार्य किया जाना था। विश्व बैंक की स्वीकृत पेयजल योजना की पाइप लाइन बिछाने के कार्य को पहले करवाते हुए डामरीकरण कार्य को कुछ समय के लिए रुकवा दिया गया। इसके बाद पेयजल विभाग तब से लाइन बिछाने का कार्य पूरा होे की समय सीमा की तारीख पर तारीख देकर टाल रहा है। इस कार्य को पूरा करने की समय सीमा 20 मार्च 2020 तय की गई थी। लाइन बिछाने और अब लाइन टेस्टिंग के नाम पर जगह-जगह गड्ढे खोदकर सड़क को बदहाल कर दिया है। इन गहरे गड्ढों में गुजरने वाले आए दिन चोटिल होते हैं।
---
पेयजल लाइन बिछाने के लिए डामरीकरण कार्य को कुछ समय के लिए रुकवा दिया गया था। किंतु पेयजल विभाग की कार्यदायी संस्था की ओर से तय समय सीमा के बाद भी कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। रोजाना आजकल कहकर टाल मटोल कर रहे हैं। हमें डामरीकरण कार्य शुरू करने से पहले एनओसी चाहिए। इसके मिलने के बाद ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
-विपुल सैनी, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी ऋषिकेश
योजना पर एक नजर
प्रतीतनगर संपर्क मार्ग की पांच किमी डामरीकरण योजना के लिए लगभग पांच करोड़ प्रस्तावित बजट है। इसका शिलान्यास विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल के हाथों बीते 17 जुलाई 2018 को किया गया था। इसके बाद कुछ दिन कार्य हुआ और फिर पेयजल योजना की लाइन बिछाने के लिए कार्य को रुकवा दिया गया। मार्ग के डामरीकरण कार्य पूर्ण की समय सीमा विभागीय दस्तावेज में 20 सितंबर 2019 थी। इसके बाद दुबारा से कार्य शुरू होने के लिए पेयजल विभाग की ओर से हरी झंडी का इंतजार किया जा रहा है।
ग्रामीणों से बातचीत
चार गांवों को हाईवे से जोड़ने वाले एक मात्र प्रतीतनगर-रायवाला संपर्क मार्ग के डामरीकरण का इंतजार कब पूरा होगा। इन दिनों बेतरतीब खुदान से मार्ग पुरी तरह से बदहाल है। दुपहिया वाहनों से गुजरना जान जोखिम में डालने से कम नहीं है।
-नंद किशोर कंडवाल, प्रतीतनगर
----
पाइप लाइन बिछाने के नाम पर शुरू हुए खुदान कार्य ने आवागमन पुरी तरह बाधित कर रखा है। खुदान के बाद सड़कों के किनारों पर सही भरान नहीं होने से सड़क ने गड्ढों का रूप ले लिया है। इसमें आए दिन कोई न कोई वाहन फंसने और चोटिल होने की घटना आम है। विभाग एक दूसरे को जिम्मेदार बताकर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा से वंचित रख रहे हैं।
-भगवती सेमवाल, गौहरीमाफी
---
विश्व बैंक पोषित पेयजल योजना से प्रतीतगर, रायवाला और खांडगांव ग्राम पंचायतों में कुल 52 किमी पाइप लाइन बिछाई जा रही है। चार ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। तीन ट्यूबवेल बोर किए जा चुके हैं। पेयजल लाइन बिछाने और टेेस्टिंग और कनेक्शन देने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पहले लॉकडाउन के चलते मजदूरों के वापस नहीं पहुंचने से कार्य समय से नहीं हुआ और अब बरसात के चलते भी काम नहीं हो पा रहा है। इसके चलते कार्य पूर्ण की अवधि नहीं बताई जा सकती है। पेयजल विभाग की ओर से रोड खुदान कार्य की मरम्मत हेतु पीडब्लूडी को एक करोड़ रुपये के लगभग राशि दी जाएगी, जिसकी पहली किस्त 58 लाख रुपये दी जा चुकी है।
-अरुण कुमार सोनी, सहायक अभियंता, जल संस्थान विश्व बैंक पोषित परियोजना

प्रतीतनगर में पेयजल लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त रास्ते पर हुए दल दल से गुजरते लोग।- फोटो : RISHIKESH