{"_id":"6abe561693aa25cc950f2469","slug":"conservation-of-water-sources-essential-mla-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-147100-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल स्रोतों का संरक्षण जरूरी : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल स्रोतों का संरक्षण जरूरी : विधायक
Thu, 01 Oct 2026 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
जौलीग्रांट। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिद्धपीठ महामाया माता बाला सुंदरी मंदिर में जल संरक्षण और जल स्रोतों की स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई अभियान चलाया गया। विधायक गैरोला ने कहा कि जल स्रोतों को स्वच्छ और संरक्षित रखना आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी है। वहीं, ग्राम कुड़ियाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम, द्वितीय और कालूवाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मातृशक्ति और नौनिहालों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में नीलम चौहान, गीतांजलि रावत, दीवान सिंह, चंद्र प्रकाश, बलवंत सिंह, अनिल कठैत, अनीता तोमर, पूरण सिंह आदि उपस्थित रहे।
-- --
विज्ञापन