फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congressmen brainstormed for Panchayat elections

Rishikesh News: पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेसियों ने किया मंथन

Mon, 30 Jun 2025 07:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Congressmen brainstormed for Panchayat elections
श्यामपुर। गढ़ी ग्राम सभा बोक्सा बस्ती में श्यामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत चुनाव पर चर्चा की गई और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कांग्रेस की मजबूती का संकल्प लिया गया। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला और प्रदेश सचिव सोहन लाल रतूड़ी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मासिक बैठक के माध्यम से आम जनता से सीधा संपर्क साधने का काम करती है। बैठक में जनता से जुड़े मुद्दों पर बात कर उसके निवारण का प्रयास किया जाता है। श्यामपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल पंवार और प्रदेश सचिव भगवती प्रसाद सेमवाल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से हर वर्ग को साथ लेकर चलती है और उसकी लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ती है। कांग्रेस हर तबके के लोगों की आवाज बनकर पंचायत चुनाव में जीत हासिल करेगी। बैठक में सतीश रावत, मनोज कलूड़ा, जगमोहन सिंह रावत, जतिन राणा, किरण देवी, सुमित चौधरी, शंभु चौहान, लीला सिंह, मनिता, खुशी, शिवम, दीपक, लक्ष्मी, सतेंद्र रावल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed