फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress workers demonstrated in front of the divider

Rishikesh News: डिवाइडर के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 08 Jul 2024 06:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Congress workers demonstrated in front of the divider
शहर के सौंदर्यीकरण में घटिया गुणवत्ता के निर्माण कार्यों की जांच व संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किए जाने की मांग के लिए युवा कांग्रेस तथा एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक की शह पर घटिया गुणवत्ता के कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




रविवार को युवा कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार रोड पर क्षतिग्रस्त डिवाइडर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा ने कहा कि पूर्व में जी-20 के नाम पर करोड़ों रुपये के कार्य किए गए। लेकिन घटिया सामग्री प्रयोग होने के कारण सौन्दर्यीकरण के कार्य धरातल पर कहीं नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन


हरिद्वार मार्ग पर एमडीडीएम की ओर से करोड़ों की लागत से निर्मित डिवाइडर पूर्व में भी कई जगह से क्षतिग्रस्त होता रहा है। कई बार विभागीय अधिकारियों और मंत्री को भी विभिन्न माध्यमों से अवगत करवाया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व प्रदेश महासचिव गौरव राणा ने कहा कि डिवाइडर की दीवारों के निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की गई। कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य की जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सौरभ वर्मा, हिमांशु जाटव, कार्तिक कुशवाह, आशीष, गौरव जोशी, विशाल भारती, निशांत बागड़ी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed