फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress's attack against inflation, demonstrated

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, किया प्रदर्शन

Mon, 08 Nov 2021 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Congress's attack against inflation, demonstrated
छिद्दरवाला में पेट्रोल पंप के बाहर पेट्रोल डीजल की बढ़ती महगांई के विरोध में सांकेतिक धरना प्रद? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस मुखर हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश, ढालवाला और डोईवाला में केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। वहीं बेतहाशा बढ़ती महंगाई पर लगाम न लगने पर आंदोलन को देशव्यापी स्तर पर तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस ने रविवार को देहरादून रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा कि भाजपा की तानाशाह सरकार गरीब और मध्यम वर्ग का शोषण कर रही है। देश का युवा वर्ग बेराजगार है। कामकाजी लोगों का वेतन नहीं बढ़ा, लेकिन जरूरी चीजों के दाम डेढ़ और दो गुना तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा सरकार की असफल नीतियों के चलते देश में महंगाई आसमान छू रही है। देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को माकूल जवाब देगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण ने कहा कि भाजपा जनविरोधी है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस, खाद्य तेल और वस्तुएं सभी कुछ गरीब और आम वर्ग से पहुुंच से बाहर हो गया है। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, लल्लन राजभर, शैलेंद्र बिष्ट, विजयपाल सिंह रावत, मनोज गुसाईं, यतेंद्र बिजल्वाण, पार्षद मनीष शर्मा, राकेश मियां, भगवान सिंह पंवार, जगत नेगी, मधु जोशी, जयपाल सिंह, सहदेव राठौर, नवीन चंद रमोला, बलबीर रौतेला, राहुल पांडे, इमरान सैफी, बुरहान अली, शाहरुख, सोनू पांडे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की सरकार जनविरोधी : बिजल्वाण
ऋषिकेश। ढालवाला बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के टिहरी जिलाध्यक्षष हिमांशु बिजल्वाण ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। महंगाई दिनों दिन बढ़ रही है। देश और प्रदेश की जनता भाजपा को आगामी चुनावों में जवाब देगी। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, रमेश उनियाल, दिनेश सकलानी, अनिल रावत, राजेंद्र राणा, दुर्गा राणा, विकास रयाल, संतोष पैन्यूली, संदीप भंडारी, लक्ष्मण राजभर, अमित चौहान, राधेश्याम, दीपक खत्री, गब्बर कैंतुरा, सोहन लाल, शिवम भट्ट, शिवराम रयाल, मुकेश चौहान, शूरवीर कैंतुरा आदि शामिल रहे।

 ढालवाला में पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

ढालवाला में पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed