{"_id":"69690214794d43806c013732","slug":"congress-is-facing-problems-due-to-the-name-of-ram-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-136722-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को राम के नाम से हो रही परेशानी : त्रिवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को राम के नाम से हो रही परेशानी : त्रिवेंद्र
Thu, 15 Jan 2026 08:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 15 Jan 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जौलीग्रांट। अविभाजित उत्तर प्रदेश में तीन बार के विधायक और एक बार मंत्री रहे स्व. राजेंद्र शाह की 17वीं पुण्य तिथि पर उनके पैतृक गांव रानीपोखरी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्व. राजेंद्र शाह इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्व. शाह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि स्व. राजेंद्र शाह की राजनीति और राज्य आंदोलन में योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) का नाम बदलकर अब विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जी राम जी) कर दिया है। इसमें रोजगार के दिनों की संख्या को 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है।
इस योजना में अब ऐसे सुधार किए गए हैं कि इसमें मनरेगा की तरह घोटाले नहीं किए जा सकेंगे। लेकिन कांग्रेस इसका दुष्प्रचार करने में लगी है। कांग्रेस को राम के नाम से फिर परेशानी हो रही है। मतदाता सूची का विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) से मतदाता सूची में पारदर्शिता आएगी। इससे मतदाताओं को भी आसानी होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर मोहन सिंह बिष्ट, प्रेम पुण्डीर, अमित शाह, शमशेर पुण्डीर, प्रो. एमपीएस बिष्ट, राजेंद्र तडियाल, दान सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
-- -
स्व. शाह पर लगी थी रासुका
वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलन में स्व. शाह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राज्य आंदोलन के लिए उन पर रासुका लगाकर उन्हें तीन माह तक देहरादून, बरेली और गोरखपुर के जेल में बंद रखा गया था। उस वक्त डोईवाला, ऋषिकेश सहित पूरा क्षेत्र मसूरी विधानसभा का हिस्सा हुआ करता था।