{"_id":"60e20fe38ebc3e9e7e55878e","slug":"congress-burnt-effigy-of-bjp-mla-suresh-rathaur-rishikesh-news-drn3835234109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: कांग्रेस ने फूंका भाजपा विधायक सुरेश राठौर का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: कांग्रेस ने फूंका भाजपा विधायक सुरेश राठौर का पुतला
Mon, 05 Jul 2021 01:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:15 AM IST
सार
कांग्रेस भवन के बाहर भाजपा के ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी और विधानसभा की सदस्यता निरस्त करने की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस ने उनका पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक ओर भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। वहीं गंभीर अपराधों में भाजपा विधायकों की संलिप्तता पाए जाने पर संगठन और सरकार दोनों चुप्पी साध लेते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के बाहर भाजपा के ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि भाजपा नेता एक के बाद एक महिलाओं के उत्पीड़नों के आरोपों में लिप्त पाए जा रहे हैं। सरकार उनको बर्खास्त करना तो दूर अनुशासनिक कार्यवाही तक नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि कि कहीं ना कहीं इन अपराधों में संगठन और सरकार की भी मौन सहमती है ।
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि भाजपा के नेता ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देते है। जबकि इनके विधायक के खिलाफ भाजपा की महिला नेत्री की ओर से दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान के प्रति बिल्कुल गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
जयेंद्र रमोला ने विधायक की तत्काल गिरफ्तारी और विधानसभा की सदस्यता निरस्त करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, परिवहन महासंघ अध्यक्ष सुधीर राय, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव मधु जोशी, प्रदेश सचिव महिला कमलेश शर्मा, सेवादल अध्यक्ष रामकुमार भतालिये, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवराडी, अशोक शर्मा, नंद किशोर जाटव, राम मूर्ति वर्मा, हर्ष शर्मा, संजय टंडन, रोशनी देवी, सीमा देवी, दीपक जाटव, इमरान सैफी, पुनंजय भारद्वाज, एनएसयूआई अध्यक्ष शिवा सिंह शामिल रहे।