{"_id":"65e7615f4274012d180a2b39","slug":"compensation-for-houses-damaged-by-blasting-during-tunnel-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-364928-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मुआवजे का 5.55 करोड़ को चेक जारी, ग्रामीणों का धरना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मुआवजे का 5.55 करोड़ को चेक जारी, ग्रामीणों का धरना खत्म
विज्ञापन
Iब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त मकानों के मुआवजे के लिए आठ दिन से धरने पर बैठे थे ग्रामीण
I
I
I
Iरेल लाइन की सुरंग निर्माण से मकानों को हुआ है नुकसानI
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्राॅडगेज रेल लाइन की सुरंग निर्माण के दौरान ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के मुआवजे के लिए आरवीएनएल (रेल विकास निगम लिमिटेड) ने जिला प्रशासन टिहरी को 5.55 करोड़ रुपये का चेक दिया है। अब जिला प्रशासन टिहरी कर्थ, खगल्या, अटाली और कौडियाला के लोगाें को मुआवजा राशि का वितरण करेगा। चेक मिलने के बाद ग्रामीणों ने शिवपुरी स्थित रेल परियोजना स्थल के बाहर धरना समाप्त कर दिया है।
रेल लाइन के कारण कर्थ और खगल्या के 45 परिवार 26 फरवरी से धरना दे रहे थे। इनमें पांच ग्रामीणों ने आमरण अनशन शुरू दिया था। बृहस्पतिवार को प्रशासन की टीम ने आमरण अनशन कर रह ग्रामीणों को नरेंद्रनगर सीएचसी में भर्ती कराया था। जिनको शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। रविवार को रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने आठ ग्रामीणों को वार्ता के लिए ऋषिकेश कार्यालय में बुलाया था। जिसमें तीन दिन के अंदर जिला प्रशासन को मुआवजा राशि का चेक देने का आश्वासन दिया था।
मंगलवार को रेल विकास निगम की ओर से जिला प्रशासन टिहरी को पांच करोड़, 55 लाख, 61 हजार रुपये का चेक दिया गया। चेक मिलने के बाद जिला प्रशासन प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि बांटेगा। चेक मिलने के बाद ग्रामीणों ने शिवपुरी स्थित रेल परियोजना स्थल के बाहर से धरना खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
I
I
I
I
Iरेल परियोजना से प्रभावित कर्थ, खगल्या, अटाली, कौडियाला के लोगाें को मुआवजा देने के लिए के लिए जिला प्रशासन टिहरी को पांच करोड़, 55 लाख, 61 हजार रुपये का चेक दिया है। अब जिला प्रशासन टिहरी प्रभावितों को मुआवजा राशि बांटेगा। - अजीत सिंह यादव, मुख्य परियोजना प्रबंधक, रेल विकास निगम लिमिटेडI