फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Collective efforts will have to be made for the progress and progress of the state: Mayor

राज्य की उन्नति और प्रगति के लिए करने होंगे सामूहिक प्रयास: मेयर

Wed, 10 Nov 2021 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Collective efforts will have to be made for the progress and progress of the state: Mayor
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर आंदोलनकारी इंद्रमणी बडोनी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करतीं मेयर अनी? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में राज्य का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न संस्थाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर निगम का इंद्रमणि बडोनी सभागार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गढ़वाल के लजीज व्यंजन भी परोसे गए।
विज्ञापन

नगर निगम स्थित इंद्रमणि बडोनी सभागार में राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों और मेयर अनीता ममगाईं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले इंद्रमणि बडोनी चौक पर मेयर ने स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, ऊषा रावत, मनीष बनावल, कमला गुनसोला, उमा राणा, सुजीत यादव, राजकुमारी जुगलान, राकेश सिंह, रुकम सिंह पोखरियाल, संजय शास्त्री, प्यारेलाल जुगलान, बृजमोहन राणा, विक्रम भंडारी, वीरेंद्र रमोला, दयाराम रतूड़ी आदि थे। वहीं आईडीपीएल में भी राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। उत्तराखंड क्रांति दल के महामंत्री आनंद सिंह तड़ियाल ने कहा कि आंदोलनकारियों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर भगत सिंह नेगी, प्रेम सिंह, बीसी रावत, युद्धवीर, माधुरी कोटनाला आदि थे।
विज्ञापन

शहीद की माता को किया सम्मानित
ऋषिकेश। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला और पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. केएस राणा ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीद सूर्यप्रकाश थपलियाल की माता सत्यभामा थपलियाल और उनकी बड़ी बहन सुमित्रा भट्ट को शॉल उढाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुभाष भट्ट, दिपेश बेलवाल, शुभम थपलियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed