{"_id":"6026cf568ebc3ee9356bf39d","slug":"coils-of-stolen-patient-were-not-detected-in-aiims-rishikesh-news-drn370623526","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में चोरी मरीज के कुंडलों का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में चोरी मरीज के कुंडलों का नहीं चला पता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। एम्स में भर्ती देहरादून की महिला मरीज के चोरी हुए कुंडलों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। इधर एम्स प्रशासन और पुलिस दोनों ही मामले की जांच हो रही है की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से इस मामले की शिकायत एम्स प्रशासन के अलावा एसएसपी देहरादून से भी की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आपको बता दें कि अजबपुर कलां, देहरादून निवासी देवेश्वरी जोशी को 17 जनवरी को एम्स में भर्ती किया गया था। 23 जनवरी को अस्पताल में उनके कुंडल चोरी हो गए। इस बाबत उनके पुत्र सूरज प्रकाश जोशी की ओर से आईडीपीएल चौकी समेत एम्स प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को शिकायत दर्ज कराई गई थी। इधर सूरज जोशी ने बताया कि एम्स प्रशासन और पुलिस की ओर से उन्हें लगातार घुमाया जा रहा है। हर बार जांच की बात कही जा रही है, लेकिन इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। उन्होंने बताया कि वे अब इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। इधर, डीन अस्पताल प्रशासन यूबी मिश्रा के निजी सहायक प्रजापति मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच पूरी हो गई। शनिवार को पीड़ित पक्ष को इस संबंध में लिखित रूप से अवगत करा दिया जाएगा।