{"_id":"5f304a918ebc3e3cc621bca6","slug":"cm-osd-took-stock-of-rajivnagar-township-rishikesh-news-drn352680418","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव की समस्या से केशवपुरी बस्ती को जल्द मिलेगी निजात :धीरेन्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव की समस्या से केशवपुरी बस्ती को जल्द मिलेगी निजात :धीरेन्द्र
राजीवनगर बस्ती में जलभराव की समस्या से सीएम के ओएसडी को अवगत कराते लोग।
- फोटो : RISHIKESH
Link Copied
डोईवाला। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र सिंह पंवार ने रविवार को नगर पालिका के राजीवनगर बस्ती और पंचवटी कालोनी क्षेत्र का भ्रमण किया। लोगों ने उन्हें सड़क और जलभराव की समस्याएं बताई। उन्होने कहा कि मौका मुआयना कर समस्याओं का त्वरित निदान करने का भरोसा लोगों को दिया।
विज्ञापन
रविवार को विधानसभा भ्रमण के दौरान सीएम के ओएसडी धीरेन्द्र पंवार कुड़कावाला रोड़ पंचवटी कालोनी पहुंचे। यहां लोगों ने उन्हें सड़क की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि काफी समय से सड़क का अभाव बना हुआ है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवाजाही में परेशानियां हो रही है। इसके बाद राजीवनगर बस्ती क्षेत्र में पहुंचे यहां लोगों ने जलभराव की समस्या के बारे में बताया। बताया गया कि पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी जमा हो जाता है। मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेन्द्र सिंह पंवार ने लोगों को आश्वस्त किया कि जलभराव की समस्या का त्वरित कार्रवाई होने के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष विनय कंडवाल, महामंत्री पंकज शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर लोधी, नितिन बडथ्वाल, मनवर नेगी, उम्मेद कुमार, प्रेम कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।