फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   CM also appreciated Meenakshi's suggestions

मीनाक्षी के सुझावों को सीएम ने भी सराहा

Thu, 16 Jan 2020 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
CM also appreciated Meenakshi's suggestions
देहरादून ओएनजीसी में मुख्यमंत्री से नीतिश्री अवॉर्ड लेतीं तीर्थनगरी की मीनाक्षी भाटिया। - फोटो : RISHIKESH
तीर्थ नगरी की मीनाक्षी भाटिया के इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्री विषय पर दिए गए सुझावों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सराहा है। मुख्यमंत्री ने इन्हें नीति श्री पुरस्कार देते हुए इनके सुझाव को राज्य में विकास में अहम बताया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा मीनाक्षी भाटिया ने उत्तराखंड यंग लीडर कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्री विषय पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष अपने सुझाव रखे। मीनाक्षी ने पहला सुझाव देते हुए बताया कि सरकार चाहे तो व्यवसायिक कार्यों में सौर ऊर्जा, वाटर ऊर्जा का प्रयोग कर सकती है। इसके लिए इंडस्ट्रीज को बॉन्ड भराया जा सकता है। दूसरे सुझाव में उन्होंने कहा कि स्पेशल इकोनामिक जोन के जरिए इंडस्ट्री को शामिल किया जाए। इससे विदेशी मुद्रा सहित देश की जीडीपी भी बढ़ेगी। तीसरे सुझाव में उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में टूरिज्म के लिए आने वाले लोगों को भाषाई दिक्कतें होती है। सरकार को ऐसे लोगों को हायर करना चाहिए जो यहां की संस्कृति और भाषा को विदेशों से आने वाले लोगों के बीच बेहतर तरीके से रख सकें। इसके अलावा पर्यटकों की सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। वहीं मीनाक्षी भाटिया ने नीतिश्री अवार्ड अपनी माता और अध्यापक को समर्पित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed