फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   City Congress Committee Dhalwala-Muni Ki Reti has expressed

Rishikesh News: नई बनीं सड़कों को तोड़ने पर कांग्रेस ने जताया आक्रोश

Tue, 05 Mar 2024 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
City Congress Committee Dhalwala-Muni Ki Reti has expressed
Iकार्यकर्ताओं ने कहा- सरकारी धन का हो रहा दुरुपयोग, सौंपा ज्ञापनI
विज्ञापन




नगर कांग्रेस कमेटी ढालवाला-मुनि की रेती ने दो माह पूर्व बनी सड़कों को तोड़ने पर आक्रोश जताया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि टूटी हुई सड़कों को नहीं बनाया जा रहा है। वहीं ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए कुछ महीने पहले बनीं सड़कों को तोड़कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष महावीर खरोला ने बताया कि नगर पालिका की ओर से बिना योजना और एलाइनमेंट के सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। दो-तीन महीने बाद उन्हें फिर तोड़ा जा रहा है। कहा कि पांच-छह साल बाद क्षेत्र में कुछ सड़कों को बनाया गया। अब उन्हीं सड़कों को तोड़ा जा रहा है। नगर महासचिव विक्की प्रजापति ने कहा कि वार्ड नंबर तीन के गली नंबर एक में पीडब्ल्यूडी ने सड़क को जेसीबी से तोड़ा था। जिसमें सीवर लाइन के सभी ढ़क्कन भी टूट गए थे। क्षेत्र में सीवर का पानी ओवरफ्लो हो रहा है।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष उत्तम असवाल ने कहा कि वार्ड नंबर 11 में भी छह महीने से कई सड़कें खोदकर छोड़ गई हैं। जिससे लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। पालिका को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। वहीं, कैलाश गेट मुख्य मार्ग से ऋषिलोक गढ़वाल मंडल तक दो माह पूर्व बनी सड़क को भी तोड़ा गया है। कार्यकर्ताओं ने पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर टूटी सड़कों को ठीक करने की मांग की। इस मौके पर अनिल रावत, अनुराग पायल, अजय रमोला, सचिन सेमवाल, विनोद प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed