फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chardham Yatra yielded 20 additional vehicles

चारधाम यात्रा को मिले 20 अतिरिक्त वाहन

Fri, 20 May 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 20 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra yielded 20 additional vehicles
फोटोमीट्रिक पंजीकरण को लाइन में लगे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

चारधाम यात्रा में वाहनों की कमी को देखते हुए प्रशासन ने 20 अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की। दो सिटी बस, आठ कुमाऊं मंडल और 10 रोडवेज की बसों में सवार होकर श्रद्घालु आस्थापथ पर रवाना हो गए। परिवहन विभाग ने संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति को प्रतिदिन पंजीकृत यात्रियों की सूची उपलब्ध कराने को निर्देशित किया है। ताकि वाहनों की संख्या बढ़ाई जा सके।

विज्ञापन


सात मई से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। बाहरी प्रांतों से तीर्थयात्रियों का सैलाब उमड़ा। हालत यह हुई कि सप्ताह भर में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की यात्रा के लिए बेड़े में शामिल 1200 बसें कम पड़ गई। लोकल रूट की 120 बसों को यात्रा पर रवाना करना पड़ा। पिछले तीन दिनों से वाहनों का संकट बना हुआ है और प्रशासन कमी को दूर करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डा. अनीता चमोला ने बताया कि बसों की कमी दूर करने के लिए दून से सिटी बसें और कुमाऊं मंडल से बसें उपलब्ध कराई जा रही है। यात्रियों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति को प्रतिदिन पंजीकृत यात्रियों की सूची उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है ताकि सूची के आधार पर बसों की व्यवस्था कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़वाल आयुक्त ने की समीक्षा
चारधाम यात्रा में वाहनों की कमी ने प्रशासन की दिक्कत बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को गढ़वाल आयुक्त सीएस नपच्याल ने अधीनस्थों की बैठक ली और वाहनों के संकट से निपटने की समीक्षा की। गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि यात्रा के लिए अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। तीर्थयात्रियों को वाहनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर एसडीएम विनीत तोमर, एआरटीओ डा. अनीता चमोला, उप निदेशक पर्यटन विभाग वाईके गंगवार, रोडवेज सहायक महाप्रबंधक नेतराम मौजूद थे।


मंडलीय प्रबंधन को निर्देश
राज्य परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने काठ गोदाम और खटीमा मंडलीय प्रबंधक को चारधाम यात्रा के लिए 25 बसें ऋषिकेश डिपो को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को संयुक्त यात्रा रोडवेज बस अड्डा पहुंचे निगम महाप्रबंधक संचालन ने वाहनों की कमी को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। बताया कि बृहस्पतिवार को निगम की 10 बसों से 411 तीर्थयात्री चारधाम रवाना हुए हैं। शुक्रवार को यात्रा के लिए 18 बसें तैयार हैं। डिमांड के मुुताबिक बसों की व्यवस्था की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed