फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   CDR of Pulkit's mobile number will reveal the secret of VIP

पुलकित के मोबाइल नंबर की सीडीआर से खुलेगा वीआईपी का राज

Tue, 04 Oct 2022 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:36 AM IST
सार

एसआईटी पुलकित के फोन पर एक सप्ताह पहले से घटना के दिन तक आई फोन कॉल, लगातार आने वाले नंबर, इस दौरान पुलकित की लोकेशन जैसी जानकारी हासिल कर रही है। वीआईपी मेहमान पुलकित आर्य के जरिए अंकिता पर अतिरिक्त सेवा का दबाव बना रहा था या पुलकित आर्य खुद अंकिता को वीआईपी के पास भेजकर उसको खुश करना चाहता था, इसका खुलासा वीआइपी मेहमान के एसआईटी की गिरफ्त में आने के बाद होगा। पुलकित का मोबाइल अहम सुरागएसआईटी को पुलकित आर्य के पास से नया मोबाइल मिला था।

विज्ञापन
CDR of Pulkit's mobile number will reveal the secret of VIP

विस्तार

एसआईटी ने अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के मोबाइल नंबर की सीडीआर और घटना से एक सप्ताह के दौरान उसकी विभिन्न लोकेशनों को खंगालना शुरू कर दिया। एसआईटी सीडीआर और लोकेशन से वीआईपी मेहमान का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि घटना और वीआईपी तक पहुंचने का अहम सुराग पुलकित का पुराना मोबाइल अब तक एसआईटी के हाथ नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

वीआईपी मेहमान और पुलकित के बीच फोन पर बात हुई होगी। एसआईटी पुलकित के फोन पर एक सप्ताह पहले से घटना के दिन तक आई फोन कॉल, लगातार आने वाले नंबर, इस दौरान पुलकित की लोकेशन जैसी जानकारी हासिल कर रही है। अगर पुलकित और वीआईपी के बीच बातचीत हुई है तो उसका राज खुल सकता है।
विज्ञापन

वीआईपी मेहमान पुलकित आर्य के जरिए अंकिता पर अतिरिक्त सेवा का दबाव बना रहा था या पुलकित आर्य खुद अंकिता को वीआईपी के पास भेजकर उसको खुश करना चाहता था, इसका खुलासा वीआइपी मेहमान के एसआईटी की गिरफ्त में आने के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलकित का मोबाइल अहम सुराग
एसआईटी को पुलकित आर्य के पास से नया मोबाइल मिला था। यह मोबाइल उसने घटना के बाद खरीदा था। पुलकित यह दावा कर रहा है कि अंकिता ने मारपीट के दौरान उसका मोबाइल चीला शक्ति नहर में फेंक दिया था। हालांकि वह खुद भी नहर में अपने मोबाइल फोन को फेंक, छिपा या नष्ट कर सकता है। रिजॉर्ट के कर्मचारियों का यह भी कहना है कि पुलकित के पास दो मोबाइल थे। लेकिन पुलकित के पास से एसआईटी को एक नया फोन मिला जो उसने घटना के बाद खरीदा। एसआईटी को दो और मोबाइलों की तलाश है। यह दोनों मोबाइल पुलकित आर्य के हो सकते हैं।

व्हाट्सएप कॉल से पेचिदा हो सकती है जांच
पुलकित आर्य और वीआईपी मेहमान के बीच अगर व्हाट्सएप काल हुई तो एसआईटी के लिए जांच पेचिदा हो सकती है। अगर पुलिस को पुलकित आर्य का मोबाइल फोन मिल जाता है तो फिर वीआईपी भी बेनकाब हो सकता है। एसआईटी अंतिम लोकेशन के आधार पर पुलकित के मोबाइल फोन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed