{"_id":"58768d594f1c1b7940ba81fe","slug":"cause-notice-to-former-minister-trivendra-singh-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को कारण बताओ नोटिस
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।
Updated Thu, 12 Jan 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श चुनाव आचार संहित के तहत लागू धारा 144 के उल्लंघन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एसडीएम डोईवाला की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डोईवाला में बिना अनुमति बैठक करने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
धारा 144 का उल्लघंन करने को लेकर बुधवार को उपजिलाधिकारी डोईवाला की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आरोप है कि पूर्व मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दस जनवरी को ऋषिकेश रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका परिसर में बैठक करने के बाबत अनुमति नहीं ली थी। एसडीएम शालिनी नेगी ने बताया कि जनपद में 144 धारा लागू है।
विज्ञापन
ऐसे में बिना अनुमति के किसी भी प्रकार के आयोजन जिसमें लोगों को एकत्र किया जाता है। उसके लिए अनुमति आवश्यक है। बताया कि त्रिवेंद्र रावत को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस जारी होने के बाद 48 घंटे के अंदर उनसे जवाब दाखिल करने को कहा गया है।
विज्ञापन