{"_id":"58598f034f1c1b1e64e3a482","slug":"caught-fire-in-two-huts","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुरकलां स्थित सपेरा बस्ती में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिपुरकलां स्थित सपेरा बस्ती में लगी आग
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश/रायवाला।
Updated Wed, 21 Dec 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
हरिपुरकला की सपेरा बस्ती में आग लगने से राख हुईं झोपड़ियां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिपुरकलां स्थित सपेरा बस्ती में सोमवार रात आग लगने से दो झोपड़ियां राख हो गईं। झोपड़ी के अंदर सो रहे लोगों ने भागकर जान बचाई। बताया गया कि सोमवार रात करीब 12 बजे हरिपुरकलां स्थित सपेरा बस्ती निवासी गुलाब रानी और रातो देवी की झोपड़ी में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
गुलाब रानी ने बताया कि वह अपनी तीन बेटियों के साथ झोपड़ी में रहती है। रात में छोटी बेटी महक पढ़ने के बाद दीया जलता छोड़कर सो गई। रात में दीया गिरने से झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में आग लगने पर वह किसी तरह बच्चों को लेकर निकाल लाई, लेकिन सामान नहीं बचा सकी।
विज्ञापन
शोरगुल सुनकर अन्य लोग भी पहुंचे और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई गई, लेकिन आग शांत होने तक दोनों झोपड़ियों का सामान राख हो गया। ग्राम प्रधान सतेंद्र घमांदा ने प्रभावित परिवारों को राशन की सुविधा मुहैया कराई है।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। राजस्व उप निरीक्षक शंभुनाथ गांगुली के अनुसार नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी।